ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 31 अक्तूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत महाविद्यालय में निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य डा. पीएन डोंगरे ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता 27 अक्तूबर और भाषण प्रतियोगिता 29 अक्तूबर को होगी।