फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाराणसी में इंडिया कार्पेट एक्सपो 21 अक्टूबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। प. दीनदयाल हस्तकला संकुल बड़ालालपुर, वाराणसी में 21 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे इंडिया कारपेट एक्सपो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये करेंगे। गुरुवार को नगर स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित प्रेसवार्ता में कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के अध्यक्ष महावीर प्रताप शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने तैयारियों पर चर्चा करते हुए कहा कि यदि सरकार सहयोग करे तो विश्व बाजार पर भारत का 50 प्रतिशत कब्जा हो सकता है। अध्यक्ष ने बताया कि चार दिवसीय कार्पेट फेयर के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति इरानी, वाणिज्य सचिव अनूप वाधवान और विकास आयुक्त (हस्त शिल्प) शांतमनु मौजूद रहेंगे। बताया कि एक्सपो में 270 निर्यातकों के स्टाल के लिए छह हजार वर्ग फीट का क्षेत्रफल बांटा गया है जबकि 300 आयातकों ने भागीदारी के लिए पंजीकरण कराया है। खास बात यह है कि हर एक्सपो में 20 प्रतिशत आयातक नए होने के अलावा निर्यातक अपने नवीन उत्पादों के साथ भाग लेते हैं। उजबेकिस्तान और घाना जैसे नये देशों के आयातक भी आ रहे हैं। परिषद के प्रथम उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि विश्व बाजार में भारत की 35 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सरकार ब्याज और ड्रा बैक दरों में थोड़ा सहयोग करे तो हमारी हिस्सेदारी 50 प्रतिशत हो सकती है। कहा कि हैंडनाटेड कालीनों के दिन बहुरने वाले हैं। इसलिए कि दूसरे देश मशीन मेड पर जोर दे रहे हैं। ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है तथा चीन ने हैंडनाटेड का उत्पादन बंद कर दिया है, जिसका लाभ भारत को मिलेगा। इस मौके पर उमेश गुप्ता मुन्ना, हाजी अब्दुल रब, हाजी फिरोज वजीरी, ओएन मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, विजय कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें