फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्त के वश में होते हें भगवान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। क्षेत्र के सिंहपुर में आयोजित श्रीमदभागवत कथा में बुुधवार को साध्वी साधना सिंह ने भक्त और भगवान के बीच संबंधों का वर्णन किया तो लोग भाव विभोर हो गए। राधा और कृष्ण के प्रेम का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रेम भक्ति का सबसे आसान मार्ग है। भगवान के प्रति आत्मा से किया गया प्रेम भी भक्ति का प्रतीक माना जाता है। क्योंकि भगवान सदैव भक्त का हित चाहते हैं। इसलिए वह अपने सच्चे भक्तों के वश में होते हैं। कथा आयोजक बेचू विश्वकर्मा, प्रमोद, राजेश, रोशन ने बताया कि कथा समापन के उपरांत शुक्रवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर फूलचंद्र पांडेय, शंभूनाथ पांडेय, वेदमणि पांडेय, पिंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें