सुरियावां/औराई। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कोटेदारों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। सुरियावां और औराई स्थित खाद्य विभाग की गोदामों पर कोटेदारों ने धरना देकर आवाज बुलंद की। कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही वे खाद्यान्न नहीं उठाएंगे और न ही वितरण करेंगे। सुरियावां स्थित गोदाम के बाहर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक कोटेदार धरने पर रहे। इस मौके पर महेंद्र प्रताप सिंह, हरिशंकर, प्रकाशचंद्र, सर्वेश मिश्र, फूलचंद्र, गिरदावल, विजय पांडेय, अमरावती देवी, त्रिभुवन, कुंता देवी, शिव बहादुर सिंह, मनोज, शेषमणि, मुनौव्वर अली, टेढ़ई राम, साहबलाल, मनोज चौरसिया, छेदीलाल, उमा देवी, गायत्री देवी, मुन्नीलाल, गेना देवी, ठाकुर पाल आदि रहे। इसी तरह औराई क्षेत्र के गोदाम पर भी कोटेदारों ने धरना दिया। औराई कोटेदार संघ के अध्यक्ष अंजनी उपाध्याय ने कहा की सरकार हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। वहीं, जिला प्रशासन उत्पीड़न कर रहा है। अब कोटेदार यह अत्याचार बर्दास्त नहीं करेंगे। इस मौके पर सुनील दूबे, रमेश अग्रहरी, पंडित सिंह, शेषमणी दूबे, प्रेम नारायण आदि मौजूद रहे।