फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम रेड टीम बनी विजेता, पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में बुधवार को पं. दीन दयाल हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कुल आठ टीम के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विजेता टीम को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। डीएम ने कहा कि नियमित खेलकूद से शरीर स्वस्थ्य व निरोग रहता है। पढ़ाई के साथ-साथ युवाओं को खेलकूद में भी पर्याप्त समय देना चाहिए। पहले सेमीफाइनल में स्टेडियम ब्लू ने वाल्थर इंटर कालेज को 4-1 से हराया। ब्लू की ओर से हिमांशु राय और अभिषेक पाल ने एक-एक जबकि अजय यादव ने दो गोल किया। दूसरे सेमीफाइल में स्टेडियम रेड ने जीआईसी को 1-0 से हराया। फाइनल में स्टेडियम रेड ने स्टेडियम ब्लू को हराकर विजेता बनी। डीएम ने विजेेतओं को पुरस्कृत किया। मौके पर ओमप्रकाश यादव, अहमद अली, प्रदीप मौर्य, हाकी प्रशिक्षक सुधीर गेठे समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें