फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 फीसदी परीक्षार्थियों के पास ही आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए आधार कार्ड को जरूरी कर दिया गया है। बिना आधार कार्ड के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। बोर्ड की परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा शुरू होने में अब मात्र डेढ़ माह का समय शेष रह गया है, मगर अब तक 70 फीसदी परीक्षार्थियों का ही आधार कार्ड बन पाया है। परीक्षार्थियों के आधार कार्ड को लेकर शिक्षा महकमा संवेदनहीन बना हुआ है। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड भी परीक्षा के दौरान पास रखना होगा। बिना आधार कार्ड वाले परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित कर दिए जाएंगे। आधार के अनिवार्य होने के बाद भी अब तक मात्र 75 फीसदी परीक्षार्थी ही आधार बनवा सके हैं। 30 फीसदी परीक्षार्थियों के पास अब तक आधार कार्ड नहीं है। जिला माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आधार के संबंध में विद्यालयों को निर्देश देने के बाद मौन साध लिया है। वहीं विद्यालयों के प्रधानाचार्य भी परीक्षार्थियों के आधार को लेकर सजग नहीं दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि यही स्थिति रही तो बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित हो जाएंगे। शिक्षा विभाग और विद्यालयों की निष्क्रियता से परीक्षार्थियों का साल खराब हो सकता है। जिले में इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 59500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 10वीं के 32000 और 12वीं के 27500 परीक्षार्थी शामिल हैं। अभी तक लगभग 15000 परीक्षार्थियों का आधार कार्ड नहीं बन सका है। इन परीक्षार्थियों को हर हाल में छह फरवरी से पहले आधार कार्ड बनवाना पड़ेगा। वरना परीक्षा से वंचित होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें