फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाक्षा में पकड़े गए चार नकलची

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेमेस्टर की परीक्षाएं जारी हैं। गुरुवार को दोनों पालियों में हुई परीक्षा के दौरान 47 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के पांचवें दिन पहली पाली में चार नकलची पकड़े गए। अब तक आठ नकलची पकड़े जा चुके हैं। महाविद्यालय में सुबह की पाली में एमए प्रथम सेमेस्टर की हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत, दर्शन शास्त्र, प्राचीन इतिहास, मध्यकालीन इतिहास, एमकाम प्रथम सेमेस्टर, बीसीए प्रथम सेमेस्टर और बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं हुईं। 943 परीक्षार्थी परीक्षा मेें शामिल हुए, वहीं 29 ने परीक्षा से दूरी बना ली। शाम की पाली में एमए तृतीय सेमेस्टर की भूगोल, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र अर्थशास्त्र, एमएससी तृतीय सेमेस्टर की भौतिक, रसायन, जंतु, वनस्पति और गणित और बीसीए पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं हुईं। कुल 738 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 18 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा प्रभारी डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान चार नकलची पकड़े गए। आंतरिक सचल सचल दस्ते ने नकलचियों को पकड़कर रस्टीकेट कर दिया। शाम की पाली की परीक्षा के दौरान कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें