फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरस्त रहेगी पैंसेजर, दूसरे रुट से चलेगी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी इलाहाबाद रेल खंड के हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे नान इंटर लाकिंग कार्य के चलते दिन में चलने वाली अप व डाउन ट्रेन नौ से 11 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी। वही कुछ एक्सप्रेस ट्रेन दूसरे रुट से चलाई जाएगी। कार्य के चलते मडुआडीह इलाहाबाद के बीच चलने वाली 55127 व 55128 पैसेजर ट्रेन को नौ से 11 अक्टूबर तक निरस्त कर दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पैंसेजर निरस्त होने के साथ-साथ 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस और 11061 लोकमान्य टर्मिनल दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। हावड़ा से इलाहाबाद के बीच चलने वाली विभूती एक्सप्रेस नौ से 11अक्टूबर तक वाराणसी तक ही चलेगी। मउ से इलाहाबाद तक चलने वाली डेमू अप 11 अक्टूबर को और डाउन 12 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें