फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी प्रक्रिया निरस्त करने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। औराई विकास खंड के जगन्नाथपुर के ग्रामीणों ने गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर इसमें तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की। बताया कि पूर्व में की गई चकबंदी दुरुस्त थी लेकिन आपसी रंजिश के चक्कर में फिर से चकबंदी की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। इसके चलते गांव के लोगों की समस्या भी बढ़ गई है। बताया कि गांव में वर्तमान समय में किसी तरह की चकबंदी की जरूरत नहीं है। हमलोग आसानी से अपने चक पर खेतीबारी कर रहे हैं। पत्र में ग्रामसभा में नए चकबंदी की प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की है। इस मौके पर राम अछैवर त्रिपाठी, राजेंद्र शंकर, छविनाथ तिवारी, राम जियावन तिवारी, अश्वनी कुमार, मिथिलेश तिवारी, राम जनम, दशरथ तिवारी, राकेश कुमार, लालचंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें