भदोही । अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) की गुरूवार को होने वाली वार्षिक साधारण सभा कोरम के अभाव में नहीं हो सकी। अब यह बैठक 29 जून को होगी। इस बावत एक विज्ञप्ति जारी कर मानद संयुक्त सचिव शमीम आलम लल्लन ने बताया कि एकमा के बाईलाज के अनुसार कोरम के अभाव में स्थगित होने वाली बैठक पुन: एक सप्ताह बाद आहूत होगी। तब कोरम हो या न हो बैठक होगी।