फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख के आभूषण समेत 90 हजार नकदी की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली के जखांव-सरईपठखानी गांव में शुक्रवार की रात मनबढ़ चोरों ने अविनाश चंद्र पाठक के मकान में घुस कर 25 लाख के आभूषण समेत 90 हजार नकद उठा ले गए। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर लौट गई। इस संबंध में पीड़ित अविनाश ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया है कि प्रतिदिन की तरह परिवार देर शाम तक खाना खाकर सो रहा था। इसी समय चोरों ने अंधेरे का लाभ उठाकर घर के अंदर घुस गए। कमरों में रखी आलमारी, बाक्स, अटैची को तोड़कर 25 लाख के सोने और चांदी के आभूषण, कीमती कपड़े, 90 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। सुबह नींद खुलने पर बिखरे सामानों पर नजर पड़ी तो अवाक रह गए। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने जुटकर चोरी हुए सामानों की खोजबीन शुरू की। टूटे बाक्स और अटैची मकान से दूर खेत में मिले। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि तहरीर पर मौके का निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें