जिला स्टेडियम में जूनियर बालिका फुटबाल ट्रायल में चयनित बालिकाएं। स्रोत- स्टेडियम
भदोही। आगामी 10 से 17 अगस्त के बीच अमेठी में होने वाले प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार को जिला स्टेडियम में बालिकाओं का ट्रायल लिया गया। ट्रायल में नौ बालिकाओं का चयन किया गया। चयनित सभी नौ खिलाड़ियों को शुक्रवार को मंडलीय ट्रायल के लिए दोपहर 12:30 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम भिस्कुरी पहाड़ी, मिर्जापुर जाना होगा। जिला उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे तक 16 जुनियर बालिका फुटबाॅल खिलाड़ी स्टेडियम पहुंची थीं। स्टेडियम की फुटबाॅल कोच बिंदु सिंह ने सभी खिलाडियों का ट्रायल लिया। उनमे से 9 बालिकाओं का चयन जिला स्तर पर हुआ। बताया कि चयनित खिलाड़ियों में कु.शिखा, वंदना, शिवानी, मौसम गौतम, नीतू, आयुषि विश्वकर्मा, लक्ष्मी गुप्ता, संजना सोनी, नंदिनी गौतम के नाम रहे। चयन के बाद बालिकाओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित इन खिलाडियों को शुक्रवार को मंडलीय चयन ट्रायल में भाग लेने जाना है। टीम प्रबंधक कोच बिंदु सिंह के नेतृत्व में टीम सुबह मिर्जापुर रवाना होगी।