फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विधायक खेल स्पर्धा के लिए 850 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में विधायक खेल स्पर्धा बुधवार 19 नवंबर से शुरू होगी। भदोही विधानसभा क्षेत्र में जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में इसका शुभारंभ होगा। खेल स्पर्धा में शामिल होने के लिए 850 युवाओं ने पंजीकरण कराया है। इसमें एथलेटिक्स, वॉलीबाॅल, खो-खो, कबड्डी समेत आठ खेलों में खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। गांव-गांव में खेल मैदान भी विकसित किए जा रहे हैं। बीते तीन साल से सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस बार सांसद से पहले विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। 19 नवंबर को भदोही विधानसभा क्षेत्र के जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में इसका शुभारंभ होगा। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारी भी शामिल होंगे। इसके बाद 25 नवंबर को ज्ञानपुर के ग्रामीण मिनी स्टेडियम चकमानधाता और 29 नवंबर को औराई के काशीराज इंटर कॉलेज के खेल मैदान में प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, कुुश्ती, हॉकी, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल खेल शामिल हैं। व्यायाम प्रशिक्षक रवि तिवारी ने कहा कि विधायक खेल स्पर्धा के लिए 850 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। दिसंबर में सांसद खेल स्पर्धा कराई जाएगी। इसके लिए खिलाड़ी सांसद खेल महोत्सव डॉट इन पर जाकर पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें