फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर 846 लोगों को लगा वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संरक्षण के लिए टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। इस क्रम में शुक्रवार को 18 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1110 के सापेक्ष 846 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इस दौरान 843 लोगों को फस्ट डोज जबकि तीन लोगों ने दूसरी डोज लगवाया। एक मार्च से दूसरा चरण शुरू, हुआ जिसमें 60 से अधिक आयु के सभी बुजुर्ग और 45 से 59 वर्ष तक की आयु के बीमार लोग शामिल रहे। एक अप्रैल से तीसरे चरण में 45 साल से ऊपर की आयु वाले सभी लोगों के लिए टीकाकरण की शुरूआत हो गई। नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया है कि 1110 लक्ष्य के तहत 846 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। कहा कि कोरोना का टीका पूरी तरीके से सुरक्षित है। संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी को केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें