काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश शुरू हो गया है। दो दिनों में कुल 84 छात्र-छात्राओं ने 19 विषयों में विभागाध्यक्षों की देखरेख में प्रवेश लिया। एमए अर्थशास्त्र में दो, भूगोल में दो, अंग्रेजी में आठ, संस्कृत में एक, हिंदी में एक, राजनीति विज्ञान में आठ, प्राचीन इतिहास में चार, मध्यकालीन इतिहास में दो, गृह विज्ञान में तीन, वनस्पति विज्ञान में सात, भौतिक विज्ञान में पांच, गणित में 17, जंतु विज्ञान में आठ और एमकॉम में 15 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। प्राचार्य डॉ. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि दो दिनों में कुल 84 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन अधिक संख्या में विद्यार्थी पहुंचे।