फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विरनई में 83 लाख से बनेगी डेढ़ किमी सड़क

विज्ञापन
बिरनई प्राथमिक विद्यालय से तुलसीपुर बिन्द बस्ती से होकर ब्राह्मण बस्ती का जर्जर मार्ग। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीघ ब्लाॅक के विरनई प्राथमिक विद्यालय से तुलसीपुर बिंद बस्ती होते हुए ब्राह्मण बस्ती तक डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। करीब 83 लाख 20 हजार रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क की निविदा प्रक्रिया पूरी कराने में जुटी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा। जिले में करीब ढ़ाई हजार किलोमीटर तक सड़कों का जाल फैला हुआ है। इसकी निगरानी लोक निर्माण विभाग, आरईएस, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत, मंडी समिति करती है। सभी विभागों का नोडल लोक निर्माण विभाग होता है। समय-समय पर विभिन्न मार्गों की मरम्मत और निर्माण कराया जाता है। सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य की मांग पर अलग-अलग सड़कों की मरम्मत और निर्माण कराए जाते हैं। वीरनई प्राथमिक विद्यालय से तुलसीपुर बिंद बस्ती से ब्राह्मण बस्ती तक का डेढ़ किमी लंबा मार्ग काफी समय से कच्ची है। इसके निर्माण को लेकर काफी दिनों से मांग की जा रही थी। इसके बनने से करीब तीन हजार की आबादी लाभान्वित होगी। कच्चे मार्ग होने के कारण बारिश के दिनों में काफी परेशानी होती थी। अब 83 लाख 20 हजार रुपये की लागत से यहां पक्की सड़क बनाई जाएगी। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अधिकारी एके पांडेय ने बताया कि करीब डेढ़ किमी सड़क के लिए शासन से 83.20 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें