फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तार की चपेट में आने से बची स्कूली बस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौरी। क्षेत्र के कोल्हड़-परसीपुर मार्ग पर लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आने से सोमवार को स्कूल जा रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे के पहले स्थानीय लोगों की नजर न पड़ती तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। भदोही-बाबतपुर मार्ग से कोल्हड़ से परसीपुर स्टेशन जाने वाले मार्ग पर अरसे से जर्जर विद्युत तार लटक रहा है। जिसे ठीक करने के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन विभाग लापरवाह बना हुआ है। सोमवार को बच्चों से भरी स्कूल बस लटकते तार की चपेट में आते-आते बच गई। हालांकि अगर उसे ठीक नहीं किया गया तो आने वाले समय में किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है। क्षेत्र के रामसागर मौर्या और सुदर्शन मौर्या ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तार को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें