ज्ञानपुर। बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन केंद्र विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं की आमद शुरू हो चुकी है। बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को भी कई वाहनों से दूसरे मंडलों से जांचने के लिए कापियां पहुंचीं। शिक्षकों ने कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद कापियों को कोठार में रखवाया। शुक्रवार को प्रशिक्षण के साथ ही मूल्यांकन का श्रीगणेश हो जाएगा। उप नियंत्रक एवं प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र यादव ने कहा कि एक लाख 73 हजार कापियां जंचने के लिए आएंगी। अभी 50 से 60 फीसदी कापियां आई हैं। एक से दो दिन में सभी कापियां आ जाएंगी। शुक्रवार को परीक्षकों को जांचने की बारीकियों को समझाया जाएगा और कुछ कापियां जांची जाएगी। शनिवार और सोमवार से जांचने में तेजी आएगी।