फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीवनी का काम कर रही आयुष्मान योजना:विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। नगर के नेतानगर स्थित विधायक आवास पर एक सादे समारोह में लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया। इसके बाद विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने 50 गरीब परिवारों को कार्ड देकर अधीक्षक आरवी पाठक की देखरेख में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 28 सब सेंटरों के माध्यम से कुल 12098 गोल्डन कार्ड वितरित होगा। विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना का लाभ अब धरातल पर दिखने लगा है। गंभीर बीमारी का पता चलते ही कई बार गरीब परिवार इलाज पर आने वाले खर्च को लेकर चिंता में पड़ जाते थे, लेकिन अब उन्हें चिंतित होने की जरूरत नहीं है। इस योजना के तहत कैंसर, दिल, किडनी और लीवर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज संभव है। अल्ट्रासाउंड और एमआरआई जैसी सुविधाएं गरीब परिवारों को मुफ्त में मिल रही हैं। इतना ही नहीं योजना के लाभार्थियों को अस्पताल से छुट्टी के बाद भी दवा और स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया जाता है। कहा कि सबके लिए लाइलाज साबित होने वालीं स्वास्थ्य समस्या कभी एक सपना था, लेकिन मोदी सरकार ने न केवल इस सपने को साकार किया, बल्कि गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा गरीबों को मुफ्त में मुहैया कराकर बड़ी उपलब्धि कायम की। बताया कि दुर्भाग्य है कि पूर्ववर्ती सरकारों ने ऐसा विचार नहीं लाया और लाभार्थियों का चयन 2011 की सामाजिक-आर्थिक गणना के आधार पर किया गया है। इस मौके पर अभयराज, सचिन त्रिपाठी, पप्पू त्रिपाठी, मनोज कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें