ज्ञानपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह बुधवार को नगर स्थित गेस्ट हाउस में डीएम की ओर से नामित अधिकारियों के साथ महिला जनसुनवाई और समीक्षा बैठक करेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना श्रीवास्तव ने बताया कि छह फरवरी को सुबह 11 बजे गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई समीक्षा बैठक करेंगी। इसके बाद महिला चिकित्सालय, समाज कल्याण, महिला कल्याण विभाग और स्यंव सेवी संगठनों की ओर से संचालित बालिका गृहों और वृद्धा आश्रम का निरीक्षण करेंगी।