फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने अधिकारियों को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने सोमवार को औराई ब्लॉक और परियोजना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इससे कर्मचारियों में खलबली मच गई। ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण की प्रगति, अपात्रों से वसूली तेज करने का निर्देश दिया। मनरेगा समेत अन्य विकास कार्यों की रिपोर्ट न देने पर चेतावनी दी। ब्लॉक की बाउंड्रीवाल बनवाने के लिए निर्देशित किया। परियोजना कार्यालय में पोषाहार का वितरण न होने पर नाराजगी जताई। परिसर में बने आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण सही न होने पर कार्यदायी संस्था से सही कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें