गोपीगंज। क्षेत्र के रैपुरी स्थित जेनिथ पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को रंगोली प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अंजली सिंह, जूनियर वर्ग में आकांक्षा सिंह प्रथम रहीं। इसके साथ ही सीनियर वर्ग में आंचल गुप्ता को दूसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग मेंखुशी दुबे को दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं तीसरे वर्ग में ं स्वाति मिश्रा पहले और प्रियांशी सिंह दूसरा स्थान पर रहीं। विद्यालय के प्रबंधक रविभूषण त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों की अंदर छिपी हुई प्रतिभा को आसानी से निखारा जा सकता। प्रधानाचार्य दीपा त्रिपाठी ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संदीप सिंह, प्रदीप यादव, संतोष यादव, आशुतोष पांडेय, अर्पणा श्रीवास्तव, आशा श्रीवास्तव, उषा तिवारी, निधिदेवी, अनुराधा, कविता, किरण पांडेय, नीलेश तिवारी आदि उपस्थित थे