फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8.48 लाख की इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई विकास खंड के समधा दवनपुर गांव में मंगलवार को साढे आठ लाख की लागत से बनी इंटरलॉकिंग सड़क का ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्र ने लोकार्पण किया। राज्य वित्त आयोग के मद से गांव के पंधारी बिंद के घर से गीता देवी के घर तक करीब आठ सौ मीटर सड़क से आवागमन में लोगों को सहूलियत मिलेगी। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि गांव में इससे कीचड़ से मुक्ति मिलेगी। प्रधान संगठन के प्रदेश मंत्री और ग्राम प्रधान श्रीराम दूबे ने कहा कि गांव में कई इंटरलाकिंग मार्ग प्रस्तावित हैं। बिजली, पानी और नाली आदि की समस्याएं भी दूर की जाएगी। इस मौके पर नित्यानंद दूबे, सुड्डू पाल, बेचन पाल, कृष्णानंद दूबे, रामचंद्र लाल, गोरखनाथ, भगवानदास बिंद, देवीशंकर दूबे, सिंटू पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें