भदोही। रेल यात्रियों की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कोहरा और शीतलहर के बीच ट्रेनों के विलंब से आने से यात्रियों की भारी फजिहत हो रही है। मंगलवार को को हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल रद रही जबकि अप अर्चना एक्सप्रेस छह घंटे देरी से भदोही स्टेशन पर पहुंची।कोहरे के चलते रेल व्यवस्था छिन्न भिन्न हो गई है। अकेले वाराणसी-जंघई रेलखंड पर दो ट्रेनें दो महीने के लिए रद कर दी गई हैं जबकि अमृतर-हावड़ा के बीच चलने वाली पंजाब मेल का परिचालन बेपटरी हो गया है इसी के चलते आज यह ट्रेन रद रही। ट्रेनों के रद रहन से दैनिक यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वाराणसी आने जाने वालों को निजी बसों और जीप के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है। राजेंद्र नगर से जम्मू तवी को जाने वाली अप अर्चना एक्सप्रेस भी मंगलवार को छह घंटे के देरी से आई। इसके कारण उक्त ट्रेन के यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।