फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी के विकास को सरकार संकल्पित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुरियावां। मिशन ग्रामोदय से ग्राम स्वराज अभियान के तहत मंगलवार को भोरी गांव में हुई गोष्ठी में सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।
मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने योजनाओं को लेकर ग्रामीणों से संवाद किया। एक-एक लाभार्थी से योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब बेटियों की शादी, हर घर में मुफ्त बिजली कनेक्शन, श्रमिकों के लिए कई योजनाएं दे रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि पोषाहार वितरण में कही से भी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने गंदगी और बीमारियों से बचाव के बारे में बताया। इस दौरान सीडीओ ने कुपोषित बच्चों और आंगनबाडी केंद्रों के निरीक्षण को लेकर सीडीपीओ पूनम दूबे से प्रश्न किया, लेकिन वह जवाब नहीं दे सकीं। इस मौके पर आदित्य नारायण, सुनील कुमार तिवारी, जिला पंचायत सदस्य बनवारी लाल यादव, अभयराज सिंह, जयशंकर पांडेय, गणेश पांडेय, सेक्रेटरी प्रदीप कुमार बिंद, प्रमोद कुमार पांडेय, संतोष कुमार, सुशांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें