ज्ञानपुर। विधायक विजय मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गरीबों और बीमारी से पीड़ितों की मदद की गुहार लगाई है। बृहस्पतिवार शाम को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विधायक ने गंभीर बीमारी से पीड़ित भिड़िउरा पाली गांव निवासी आशीष पांडेय पुत्र जवाहर लाल पांडेय के किडनी ट्रांसप्लांटेशन के लिए 12 लाख की मदद की मांग की। इसके अलावा पुलिस कस्टडी में मृत गोपीगंज के फूलबाग निवासी ऑटो चालक रामजी मिश्रा के परिवार की आर्थिक मदद की भी मांग की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने दोनों मांगों पर संजीदगी दिखाते हुए कहा कि पूरी मदद की जाएगी।