फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लटकी शिक्षकों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शिक्षकों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग जिले में लापरवाही की भेंट चढ़ गई। जिले में एबीआरसी के अभाव में कहीं भी शिक्षकों की निगरानी नहीं हो सकी। स्कूलों का निरीक्षण कर उसकी जानकारी ईशा ऐप के माध्यम से शासन को नहीं भेजी गई। इससे सूबे के 13 जिलों में भदोही की रिपोर्ट भी शून्य दर्ज की गई है। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति शत प्रतिशत करने के लिए शासन की ओर से ईशा ऐप शुरू किया गया था। उक्त ऐप पर विभाग की ओर से निरीक्षण कर रिपोर्ट आख्या भेजी जानी थी। ऐप के माध्यम से ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी से लेकर शिक्षा महकमे के आला अधिकारियों को निगरानी करनी थी। करीब एक साल पूर्व शुरू हुए उक्त ऐप पर एक बार भी जिले में निरीक्षण आख्या नहीं भेजी गई। लखनऊ में उक्त ऐप की समीक्षा हुई तो सूबे के 13 जिलों की ओर से रिपोर्ट शून्य अंकित हुआ। उक्त रिपोर्ट में भदोही का भी नाम शामिल रहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि ईशा एप की निगरानी एबीआरसी को करनी थी, ब्लॉकों में एबीआरसी न होने से ईशा एप प्रभावी नहीं हो सका। उनके चयन की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही उसे प्रभावी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें