फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सात विद्यालय के बच्चों ने किया प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस विभाग की ओर से पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में सांस्कृतिक और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रविवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया था। इसके तहत सोमवार को वाद-विवाद, पेटिंग, सांस्कृतिक और निबंध प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें सेंट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर और गोपीगंज, जवाहर नवोदय विद्यालय, वुडवर्ड पब्लिक स्कूल, बीपीएमजी स्कूल, दयावंती पुंज मॉडल स्कूल, सेंट जोंस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय घरांव की शीलू गुप्ता और नवोदय विद्यालय के राजेश त्रिपाठी विजेता रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में वुुडवर्ड विद्यालय की काजल सुराना और जवाहर नवोदय विद्यालय की स्वाती चौरसिया, दयावंती पुंज की पी. तिवारी विजेता रहीं। निबंध प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय के शिवांक तिवारी, अमित गुप्ता और बीपीएमजी से विधी उपाध्याय विजेता रहीं। पेंटिग प्रतियोगिता में दयावंती पुंज के विनय वर्मा, जवाहर नवोदय विद्यालय की अंशिका पाल, वुडवर्ड विद्यालय के शाह आलम विजेता रहे। प्रश्नोत्तरी में जवाहर नवोदय विद्यालय के सिद्धार्थ उपाध्याय, अंशुमान सिंह, सेंट थॉमस विद्यालय के आयुष पांडेय और आशुतोष शुक्ला विजेता रहे। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें