फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 301 लाभान्वित

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। गरीबों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को भाजपा नगर इकाई द्वारा जलालपुर सरोज बस्ती में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। सुबह 10 बजे से 2 बजे तक शिविर में कुल 301 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं दी गईं। लाभार्थियों में 63 मरीजों की जांच कर उन्हें आयुर्वेदिक औषधियां उपलब्ध कराई गईं। कैंप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक नोडल अधिकारी डा.वीके सिंह, डा.एचएन शुक्ला, डॉ. अफरोज आलम, डॉ. प्रदीप कुमार शास्त्री, आयुष विंग के डॉ. बृजराज पटेल ने मरीजों की जांच की। भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता ने बताया कि शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का यह अच्छा माध्यम है। भारी संख्या में मरीज लाभान्वित हुए। इस दौरान सोनल अग्निहोत्री, संदीप कुमार, संजय पाल, मुन्नालाल, जयशंकर, संजय कुमार आदि मरीजों की सेवा में लगे रहे। शिविर में प्रिय कुमार श्रीवास्तव, रवींद्र दूबे, कामता चौरसिया, गिरधारी जायसवाल, संजय यादव, जितेंद्र यादव, गुड्डूू सरोज, ब्रह्म जायसवाल, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, राजकुमार गुप्ता, अशोक पाल, कन्हैया गुप्ता, राम नरेश चौहान, श्रीप्रकाश सरोज, अजय चौहान, जावेद कुरेशी, रमेश चौहान, इजहार अंसारी, संदीप सरोज, विष्णु गुप्ता, पवन सरोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें