ज्ञानपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की लोक निर्माण विभाग कार्यालय के समीप मंगलवार को बैठक हुई। इसमें अभोली विकास खंड के परऊपुर गांव में प्रधानमंत्री आवास के प्रकरण में प्रधान, सेक्रेटरी और एडीओ पंचायत के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर नाराजगी जताई गई। संगठन के अध्यक्ष धर्मराज यादव ने कहा कि धन वसूली को लेकर बीडीओ की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया जो ठीक नहीं है। जिस सेक्रेटरी को बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया उसे फंसाया जा रहा है। उन्होंने बीडीओ अभोली के हस्ताक्षर की फोरेंसिक जांच कराने की मांग की। मामले की जांच कराए बिना अगर कोई कार्रवाई की गई तो कर्मचारी सड़क पर उतरेंगे। बैठक में रूपेश श्रीवास्तव, संजय, राजेश आदि रहे।