दीवानी न्यायालय परिसर में शुक्रवार को न्यायिक और बीमा कंपनी के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आठ सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मोटर दुर्घटना के मामलों के निस्तारण को लेकर वार्ता की गई। पांच सितंबर को जिला जज के विश्राम कक्ष में दुबारा बैठक बुलाई गई है। इसी तरह बैंक लोन रिकवरी, दूर संचार, विद्युत और एआरटीओ के मामलों के निस्तारण के लिए एक सितंबर को शाम चार बजे विभागीय अधिकारियों संग न्यायकि अधिकारियों की बैठक होगी। इस मौके पर जिलाजज नसीर अहमद, संजय कुमार डे, मृदुल कुमार मिश्रा, एहसान अली, खुर्शीद अहमद, पूर्णिमा सागर आदि रहीं।