फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, सतेंद्र प्रकाश चौरसिया का शासन ने जिला श्रावस्ती तबादला कर दिया है। तबादले के बाद अध्यक्ष विनोद सोनकर ने उन्हें रिलीव कर दिया। जिसके बाद से पद खाली हो गया है। सभासदों ने शासन से तत्काल नए ईओ की नियुक्ति की मांग की है। अध्यक्ष ने बताया कि गत स्थानीय निकाय निदेशालय द्वारा 28 मई को उनका तबादला श्रावस्ती के इकौनी नगर पंचायत में कर दिया गया है। जबकि नईबाजार के लिए अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है। समझा जा रहा है कि बीते दिनों नगर पंचायत अध्यक्ष समेत सभासदों ने मंडलायुक्त और डीएम को अलग अलग पत्रक भेज कर कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायत के बाद यह कदम उठाया गया है। पंचायत के सभासद दीना सोनकर, परमानंद मौर्य, नीलम मिश्रा, सुनीता देवी, गुड़िया, शमसुद्दीन, विमल, सुरेंद्र कुमार, राजकुमार, फिरोजा आदि ने शासन नए ईओ की तत्काल तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें