ज्ञानपुर। हेलमेट और बेल्ट दिवस के मद्देनजर बुधवार को परिवहन एवं यातायात विभाग की ओर से अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। हेलमेट न लगाने पर 85 वाहनों का चालान कर नौ हजार समन शुल्क वसूला गया। उप संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र कुमार यादव ने हास्टल चौराहे पर करीब तीन घंटे से अधिक समय तक वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान हेलमेट न लगाकर आने वाले वाहन चालकों का चालान किया। उन्होंने कहा कि 55 वाहनों का चालान कर चार हजार समन शुल्क वसूला गया। इसी तरह यातायात निरीक्षक धर्मेन्द्र यादव ने गोपीगंज में वाहन चेकिंग के दौरान 30 वाहनों का चालान किया और पांच हजार समन शुल्क वसूला।