फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल विकास से होगा स्कील डेवलपमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कौशल विकास मिशन के चौथे स्थापना दिवस पर शुक्रवार को कौशल रैली निकाली गई। जिसमें सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लेकर लोगों को जागरूक किया। हास्टल चौराहे से निकली रैली ज्ञानपुर नगर में भ्रमण करते हुए पशु अस्पताल पर जाकर समाप्त हुई। हास्टल चौराहे पर सीडीओ हरिशंकर सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस लाइन, हरिहरनाथ मंदिर होते हुए पशु अस्पताल पर समाप्त हुई। सीडीओ संग पीडी आरएन सिंह रैली में आगे-आगे चल रहे थे। इसमें कई केंद्रों के शामिल युवाओं ने स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। सीडीओ ने बताया कि 16 से 31 दिसंबर तक जिले के विभिन्न स्कूलों में स्किल कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित होगा। जिससे युवाओं का स्कील डेवलप करने के बारे में बताया जाएगा। 16 दिसंबर को विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज और जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज, 18 दिसंबर को श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज, 19 दिसंबर को सेवा सदन इंटर कालेज मोढ़, 20 दिसंबर को गुलाबधर इंटर कालेज गोपीगंज और भारतीय इंटरमीडिएट कालेज परसीपुर, 22 दिसंबर को ज्ञानदेवी बालिका इंटर कालेज और बाल विद्या निकेतन इंटरमीडिएट कालेज नई बाजार, 23 दिसंबर को सूर्या बालिका इंटर कालेज बनकट, 26 दिसंबर दुर्गागंज इंटर कालेज ज्ञानपुर और राजबिहार इंटर कालेज ज्ञानपुर में आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 27 दिसंबर को स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज गोपीगंज, काशी राज इंटर कालेज औराई, 28 दिसंबर को केशव प्रसाद राल्ही इंटर कालेज के साथ ही राधा स्वामी धाम इंटर कालेज डीघ , 29 दिसंबर को डीजे मौर्य बालिका इंटर कालेज देवनाथपुर, 31 दिसंबर को जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज में स्कील कनेक्ट गोष्ठी होगी। इस मौके पर परियोजना निदेशक आरएन सिंह, सूर्यबली सिंह, अचल सिंह, संजय कुमार, योगेंद्र कुमार यादव, योगेंद्र पाठक, दीपक मौर्य, रत्नेश सिंह, संदीप यादव, आजम खान, मुन्ना यादव, राजकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें