फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार को नोटिस, प्रभारियों को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। धान खरीद को लेकर प्रदेश सरकार की कड़ाई के बाद अधिकारी सख्त हो गए हैं। धान खरीद विशेष अभियान के अंतिम दिन शुक्रवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र ने तीन धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक क्रय केंद्र पर धान डंप होने पर ठेकेदार को नोटिस और दो क्रय केंद्रों पर लापरवाही मिलने पर प्रभारियों को चेतावनी पत्र जारी किया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र ने शुक्रवार को खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र मंडी परिषद गोपीगंज, जंगीगंज और कर्मचारी कल्याण निगम का क्रय केंद्र कोइरौना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीनोें केंद्रों पर खामियां पाई गई। गोपीगंज केंद्र में सीएमआर यानी चावल की रिकबरी कम पाई गई और कोइरौना केंद्र पर धान की खरीद नहीं होती पाई गयी। इस पर दोनों केंद्रों के प्रभारियों को फटकार लगाते हुए चेतावनी पत्र दिया गया। वही जंगीगंज केंद्र पर 240 एमटी धान डंप पाया गया। इस पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने ठेकेदार महेंद्र गुप्ता को कारण बताओं नोटिस जारी कर दी। जिले में एक अक्टूबर से 20 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की जा रही है। धान खरीद का लक्ष्य 53900 एमटी निर्धारित किया गया है। अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 10932.76 एमटी ही धान की खरीद की जा सकी है। जो लक्ष्य का 20.283 फीसदी है। खरीद में तेजी लाने के लिए दो दिसंबर से विशेष खरीद अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 15 दिसंबर तक चला। 15 दिन के विशेष अभियान में लगभग साढ़े ग्यारह फीसदी धान की खरीद हुई। अभियान के पहले लक्ष्य के सापेक्ष नौ फीसदी धान की खरीद हुई थी। जो अब बढ़कर 20.283 फीसदी हो गई है। अब तक 1877 किसानों का धान खरीदा जा चुका है। श्याम कुमार मिश्र, जिला खाद्य विपणन अधिकारी भदोही ने कहा धान की खरीद में लापरवाही पर दो क्रय केंद्र प्रभारियों को चेतावनी पत्र और धान का उठान नहीं होने पर एक ठेकेदार को नोटिस जारी की गई है। सुधार नहीं होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें