जमुनीपुर कालोनी स्थित निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों द्वारा हंगामा करने और अस्पताल को नुकसान पहुंचाए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मृतक के चार परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी एमके पांडेय ने बताया कि अस्पताल संचालक चिकित्सक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि नगर के कुशियरां मोहल्ले के कमला सेठ (70) की रविवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी जिसके बाद परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया था।