फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली से दबकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। थानाक्षेत्र के दमगड़ा पुलिया के पास बृहस्पतिवार को दोपहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इलाहाबाद के सरायममरेज थाना के दूबेपुर निवासी बसंते मुसहर (30) ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाकर जीवकोपार्जन करता था। बृहस्पतिवार को दोपहर में वह ट्रैक्टर पर ईंट लादकर जा रहा था। दमगड़ा पुलिया के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे वह ट्रॉली के नीचे आ गया। इससे ट्रॉली से दबकर उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन कर ट्रॉली को उठाने का प्रयास किया। पुलिस की मदद से ट्रॉली को हटाया गया तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें