फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 177 शिकायतों में से 81 का हुआ निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के सभी विभागों में बृहस्पतिवार को जनसंवाद दिवस का आयोजन हुआ। एडीएम वित्त व राजस्व कुंवर वीरेन्द्र मौर्य की देखरेख में आईजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान कुल 177 असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं के साथ डिफाल्टर व सी श्रेणी की शिकायतें सुनी गई। जिसमें 81 लोगों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष असंतुष्ट शिकायतों के निस्तारण के लिए कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन

वहीं जो असंतुष्ट शिकायत कर्ता संबंधित कार्यालय नही पहुंच पाये हैं। उन्हें अपनी शिकायतें अगले जनसंवाद दिवस में संबंधित विभागीय कार्यालय पर उपस्थित होकर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने शिकायतों के प्रभावी निस्तारण का निर्देश दिया। कहा कि असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं को समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका निस्तारण किया जाए। कहा कि कोई शिकायतें जनसुनवाई पोर्टल पर कोई शिकायत लंबित रहती है तो यह माना जाएगा कि संबंधित विभाग शिकायतों के प्रति लापरवाह है। ऐसे में कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। जनसंवाद दिवस पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, विद्युत कार्यालय भदोही, जिला बेसिक अधिकारी कार्यालय सहित समस्त थाना, तहसील, विकास खण्ड व अधिशाषी अधिकारी कार्यालयों में आयोजित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें