फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधर में लटका निर्माण,पेयजल का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के जंगीगंज स्टेशन पर चार माह से निर्माणाधीन टोटी स्टैंड का निर्माण कार्य अधर में लटक जाने से यात्रियों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहां लगा सबमर्सिबल पंप शोपीस बनकर रह गया है। स्टेशन पर पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए गत पांच माह पूर्व हजारों रुपये खर्च कर सबमर्सिबल पंप लगवाया गया है। जो अपने स्थापना के समय से अब तक बूंद भर पानी नहीं दे सका। अधिकारियों की मानें तो स्टेशन के दोनों प्लेटफार्मों पर टोटीयुक्त स्टैंड का निर्माण होने के बाद ही पंप अपनी सेवा दे सकेगा। हालांकि टोटी स्टैंड का निर्माण भी शुरू कराया गया लेकिन वह भी दो माह से अधर में लटक जाने से समस्या बढ़ती ही जा रही है। इससे पैसेंजर ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ता है। स्टेशन कर्मियों का कहना रहा कि बार-बार लिखापढ़ी करने के बाद भी टोटी स्टैंड का कार्य पूरा करने में लापरवाही बरती जा रही है। जबकि हकीकत भी मंडलीय अधिकारियों के संज्ञान में है। निर्माण पूरा होने के बाद ही स्टेशन पर पेयजल की समस्या का समाधान हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें