ज्ञानपुर। भाजपा के जोरई स्थित कार्यालय पर बुधवार को मैं भी चौकीदार अभियान की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने कहा कि 31 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में 500 से अधिक स्थानों के मतदाताओं से वीडियो कांफ्रेसिंग से जुड़ेंगे। इसमें अधिक संख्या में लोगों को पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक में प्रभात श्रीवास्तव, लाल बहादुर मौर्य आदि मौजूद रहे।