फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...काश यहीं से चुनाव लड़ जाती प्रियंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीतामढ़ी। प्रियंका गांधी के सीतामढ़ी आगमन से जिले की सियासी हलचल तेज हो गई है। राजनीति गलियारों से लेकर चाय-पान तक की दुकानों पर चुनावी चर्चे में प्रियंका ही छाई हुई हैं। शनिवार को सीतामढ़ी के पक्के गंगा घाट पर स्थित दुबई पांडेय चाय पान की दुकान पर नेताओं का अड्डा लगा रहा, जिसमें लोकसभा चुनाव पर जमकर बक-बक हो रही थी। इसी बीच सबको चुप कराते हुए एक नेता ने कहा- चुप करा गुरु! सोमवार को प्रियंका जी इहां आवत हईं... अगर ऊ एहीं से चुनाव लड़ जातीं त कइसन रहे...। इतने में दूसरे ने कहा तब त लड़ाई कांटे का हो जाइत...भाजपा आउर गठबंधन भी आपन रणनीति बनइहें कि ना...। आखिर एतने सालन में फिजा काहें नाहीं बदली...। धीरे-धीरे चुनावी बयार तेज होने लगी है। अचानक एक बड़े नेता के आगमन की सूचना पर हर पार्टी के नेता चाहते हैं कि उनकी पार्टी का भी बड़े कद का नेता जरूर पहुंचे। इसी बीच पानी पूरी की दुकान पर मुंह में फुलकी ठूंसे एक नेता जी बोले- बीजेपी से भी एक बड़के नेता के चुनाव लड़ने क चर्चा तेज बा, लेकिन कोई पार्टी पत्ता ना खोलत बा...। अंत में कुछ भी हो भइया, नेता वही अच्छा जो जिले का विकास कराए...कहते हुए सभी अपने-अपने गंतव्य की ओर चल दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें