ज्ञानपुर। क्षेत्र के चकसिखारी स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को ग्रामोद्योग से ग्राम स्वराज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सीडीओ हरिशंकर सिंह ने कहा कि सरकारी योजनाओं को पंक्ति के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है। केंद्र और प्रदेश सरकार की कोशिश है कि सरकारी विकास योजनाओं से एक भी लाभार्थी वंचित न हों। सरकार की मंशानुसार शौचालय और पीएम आवास योजना समेत अन्य योजनाओं पूरा कराने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार ने किया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अजय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव, जिला समन्वयक सरोज पांडेय आदि रहे।