फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में धांधली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जुञानपुर। क्षेत्र के चकमनधाता निवासी रोहित शुक्ल ग्राम विकास के कार्यों में धांधली का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी को पत्रक देकर कहा कि गांव के विकास के लिए आईं योजनाओं में से किसी को भी पूरा नहीं किया गया। चकमनधाता के लोगों ने ग्राम प्रधान और विभागीय अधिकारियों पर आरोप लगाया कि 26 सितंबर तक विकास कार्यों की सूची जन सूचना अधिकारी को उपलब्ध कराई जानी चाहिए थी, जो कि अभी तक नहीं हो पाया है। आरोप है कि गांव में मनरेगा, आंगनबाड़ी, नाली, खडंजा, शौचालय, आवास, हैंडपंप की मरम्मत और रिबोर, सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट में लाखों की धांधली हुई है। उन्होंने विकास कार्यों की जांच की मांग की। इस मौके पर रोहित शुक्ल, सूर्यमणि शुक्ल, कृष्णकांत शुक्ल, रविंद्र प्रसाद यादव, अनुराग शुक्ल, प्रभुनाथ हरिजन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें