ज्ञानपुर। उप जला निर्वाचन अधिकारी रामसिंह वर्मा ने बताया कि जिले में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एम-3 मॉडल की ईवीएम और वीवीपैट का प्रदर्शन न्याय पंचायतों में किया जाएगा। मास्टर ट्रेनर आठ जनवरी को अभोली, सदौपुर, 11 को ख्योंखर और मतेथू में होगा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वह प्रदर्शन में शामिल होकर नई ईवीएम की नई तकनीकी के बारे में जानकारी प्राप्त करें।