फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के बदलने से लोग पड़ रहे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोहरा संग सर्द हवा की दस्तक से गलन में इजाफा होने के साथ अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में शनिवार को रोज की अपेक्षा अधिक मरीज देखने को मिले। ओपीडी खुलने के पूर्व ही पंजीयन कक्ष के सामने मरीजों की लंबी कतार लग गई थी। पहले पर्ची कटवाने को लेकर मरीज आपस में उलझते नजर आए। अधिकतर मरीज पेट, शरीर और सीने में दर्द की शिकायत और कोल्ड डायरिया के चलते अस्पताल पहुंच रहे हैं। ठंड का असर बढ़ने से लोगों की सेहत बिगड़ती जा रही है। ऐसे में सेहत के प्रति थोड़ी सी लापरवाही लोगों को अस्पताल पहुंचा दे रही है। एकाएक ठंड में वृद्धि हुई तो लोग बचाव के जतन में जुट गए। जिला चिकित्सालय के डॉ. अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि ठंड के चलते रोज की अपेक्षा मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे मौसम में गर्म कपड़े पहनने के साथ ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। इस मौसम में कोल्ड डायरिया की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें