गोपीगंज। नगर के अंजही मोहाल निवासी श्यामलाल मौर्य (58) की उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। वह डेंगू जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था। खबर मिलते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार वालों ने बताया कि श्यामलाल गत एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जांच में डेंगू पॉजिटीव मिलने पर उसे इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक को तीन बेटे और एक बेटी है। उसका तीसरा बेटा भी बुखार से पीड़ित है। बताते चलें कि डेंगू से अब तक जिले में एक चिकित्सक समेत सात लोगों की मौत हो चुकी है।