फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की दुकानों पर नए तिथि पर होगा वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दीपावली त्योहार के मद्देनजर नवंबर में सरकारी राशन की दुकानों पर पांच और छह नवंबर को खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। सभी कोटेदारों को दो दिनों में कार्डधारकों को राशन और केरोसिन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसमें लापरवाही बरतने वाले कोटेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी। जिले में सात सौ से अधिक कोटे संचालित हो रहे हैं। प्रति महीने आठ से लेकर 11 तारीख के बीच कोटे की दुकानों पर अनाज का वितरण किया जाता था, लेकिन इस बार दीपावली सात नवंबर को पड़ रही है। इसके लिए राशन वितरण की तिथि में बदलाव किया गया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की दीपावली फीकी न हो, इसके लिए नवंबर में अनाज वितरण पांच और छह नवंबर को होगा। इन दोनों दिनों पर अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को अनाज वितरण किया जाएगा। पर्यवेक्षण अधिकारियों की निगरानी में अनाज वितरण का निर्देश दिया गया है। जिलापूर्ति अधिकारी तीर्थराज यादव ने बताया कि पात्र गृहस्थी में प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं, दो किलो चावल और दो लीटर केरोसिन दिया जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों को 20 किलो गेहूं, 15 किलो चावल और तीन लीटर करोसिन मिलेगा। एक सितंबर तक ऑनलाइन हुए राशन कार्डधारकों को हर हाल में अनाज देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें