जंगीगंज। काशी-प्रयाग के मध्य स्वयंभू बाबा सेमराधनाथ धाम में सोमवार को सोलर पंप का लोकार्पण ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल मिल सके, इसलिए पंप लगवाया गया है। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक पौधरोपण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि दूषित पानी और प्रदूषित हवा के चलते संक्रामक बीमारी फैल रही है। इसलिए ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र में दर्जन भर से अधिक सोलर वाटर पंप लगवाए गए हैं। साफ पानी और स्वच्छ हवा के लिए पौधरोपण करना सबकी जिम्मेदारी है। विधायक ने सेमराध गांव को इंटरलॉकिंग, चहारदीवारी बनवाने का आश्वासन और रामलीला कमेटी को 21000 का सहयोग दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने सेमराध, इनारगांव, पूरवा और नगदह में कीचड़मुक्त बनाने के लिए इंटरलाकिंग कराने की घोषणा की। इसके पूर्व सर्वोदय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की। मौके पर अमलदार सिंह, जशंकर दूबे, प्रेम बहादुर, रामबली सिंह, विनोद, रविशंकर पांडेय, राम कीर्तन सिंह, वकील दुबे, राजेंद्र यादव, अजय सिंह, हरिओम, गुड्डू जायसवाल, देवी प्रसाद यादव, पंचम सिंह, कल्लन सिंह, विनोद गिरी आदि रहे।