फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटौती पर एक्सईएन से मिले कांग्रेसजन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। रात्रि कालीन कटौती बंद करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता (विद्युत) रामकुमार से मुलाकात कर उन्हें पत्रक सौंपा। पत्रक में त्योहारों को देखते हुए तत्काल रात्रि कटौती पर रोक लगाने की मांग की गई। नेताओं ने कहा कि अधिकारी हो या जनप्रतिनिधि सब केवल आश्वासन देते हैं। खुद तो ऐशो आराम से रहते हैं, लेकिन गरीब और मेहनतकशों के लिए कुछ नहीं सोचते। दोपहर डेढ़ बजे एक दर्जन नेता सिविल लाइन स्थित विद्युत कार्यालय पहुंचे। एक्सईएन को पत्रक सौंप कर नेताओ ने कहा कि कालीन को सरकार प्राथमिकता देने की बात करती है। जबकि हकीकत कुछ और है। त्योहारी सीजन चल रहा है। लेकिन फिर भी रात की कटौती से मुक्ति नहीं है। गरीब, मेहनतकश बुनकरों और मजदूरों को दिन भर कड़ी मेहनत के बाद रात को चैन से सोने की भी आजादी नहीं है। यह विश्व विख्यात कालीन नगरी के साथ घोर अन्याय है। पीसीसी सदस्य मुशीर इकबाल ने बताया कि शुक्रवार को ताजियों का जुलूस निकलेगा जबकि 23 सितंबर को श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। यदि तत्काल कटौती बंद न की गई तो कांग्रेस के लोग चुप नहीं बैठेंगे। विभाग कार्यालय पर धरना प्रदर्शन और भूख हडताल करने को बाध्य होंगे। पत्रक देने वालों में मसूद आलम, संजीव दूबे, मोतीलाल मिश्र, रोहित, शमीम हाशमी, अफसर, अजय गौड़, शफीक अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें