फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीएम की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें युवाओं की प्रतिभागिता से लेकर जागरूकता के माध्यम पर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से पेय जल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत समर इन्टर्नशिप को शुरू किए जाने को लेकर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग बैठक की। इसमें उन्होंने इंटर्नशिप की एक एक प्रक्रियाओं सभी बिंदुओं पर गहनता से चर्चा किया। चर्चा के बाद उन्होंने इसे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर बताते हुए बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार, अधिकारी डिग्री कालेज के प्राचार्य, नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक, जिला विद्यालय निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें